{"_id":"60bfb3278ebc3e6d4827a684","slug":"top-10-criminals-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt541861622","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में कोतवाली का टॉप-10 बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में कोतवाली का टॉप-10 बदमाश घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ में टॉप-10 बदमाश घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। विज्ञाना गांव के रजबहे की पटरी पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कोतवाली का टॉप-10 बदमाश फुरकान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश का दूसरा साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।
पुलिस बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर मैपल्स स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। मंगलवार शाम करीब तीन बजे बुढ़ाना की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। अचानक पुलिस को सामने देखकर पुलिस पर फायर करते हुए बाइक सवार युवक विज्ञाना गांव की ओर पहुंचने लगे। पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। रजबहे की पटरी पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश फुरकान दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी विनय कुमार भी दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। एक बदमाश मौके से पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल व वरिष्ठ उपनिरीक्षक लेखराज सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश फुरकान पुत्र नूरहसन उर्फ नूरा कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह कोतवाली का टॉप-10 बदमाश है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ कोतवाली में संगीन धाराओं में 11 अपराध पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि मौके से फरार घायल बदमाश के साथी को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। घायल बदमाश को कस्बे की सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
ृ