{"_id":"58261b0a4f1c1bf67eb3b30c","slug":"took-the-line-for-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में नोटों के लिए, रात में नमक के लिए लग गईं लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में नोटों के लिए, रात में नमक के लिए लग गईं लाइन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाजार में नमक की दुकानें बंद कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अचानक नमक के दाम बढ़ने की अफवाह के बाद किराना बाजार और मोहल्लों में नमक खरीदने की होड़ मच गई। व्हाट्सएप और मोबाइलों पर नमक खरीदने की खबरों से गली मोहल्लों में भी लोग नमक के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे। शहर की दाल मंडी में पुलिस ने पहुंच कर दुकानें बंद करा दी। जिले के कसबों और ग्रामों में भी नमक में तेजी आने की अफवाह फैल गई।
शुक्रवार देर शाम शहर में एकाएक नमक के दाम बढ़ने की अफवाह फैली। दाल मंडी, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, नई मंडी, गांधी कालोनी, गांधी नगर, आनंदपुरी, रामपुरी, खालापार आदि बाजारों में लोग दुकानों पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते नमक की बोरियां खाली होने लगी। मोबाइलों पर यह खबर शेयर हुई तो नमक खरीदने की होड़ मच गई।
दुकानों पर रखा नमक का स्टॉक भी खत्म हो गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग दुकानों पर नमक की पैकेट की डिमांड करते दिखे। दुकानदारों ने भी मनचाहे दामों पर बिक्री शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन जागा और दाल मंडी के थोक बाजार में पहुंची पुलिस ने देर रात खुली दुकानें बंद करा दी। बाजार में नमक की 11 रुपये की थैली की कीमत एक सौ रुपये तक बिक्री किए जाने की खबर है।
विज्ञापन
खतौली, मीरापुर और जानसठ में नमक की बिक्री को लेकर अफरातफरी मची तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। ग्रामीण दुकानों पर बाहर रखी नमक की बोरियां उठा कर भागते देखे गए। पुरकाजी में भी नमक की बड़ी बिक्री हुई। शाहपुर में अफवाह फैली तो दुकानदारों ने दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियां गोदामों में पहुंचा दी।
गांव पलड़ी, बसी, उमरपुर, बसधाडा, काकड़ा आदि में भी नमक की बिक्री को लेकर अफरातफरी मची। सिखेड़ा के गांव भंडूरा में नमक बेन करने की अफ वाह पर बीस रुपये में नमक की थैली बिकी। बुढ़ाना और रतनपुरी में भी नमक महंगे दाम पर बिका। चरथावल में भी नमक को लेकर मारामारी रही।
नमक के कट्टे हो गए चोरी
मुजफ्फरनगर। नमक की अफवाह में दुकानों के बाहर रखे नमक के बोरे चोर उठा ले गए। शाहपुर में बुढ़ाना रोड पर दुकानदार सचिन के यहां से पांच कुंतल, राकेश, बंटी, सुभाष और रवि गर्ग के दुकानों से 50 कुंतल नमक चोरी हो गया। खतौली में भी दुकानों के बाहर रखे नमक के कट्टे गायब हो गए।