फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Told the problems to the energy minister

कपिलदेव ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख अफसरों पर कार्रवाई की मांग की

Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Told the problems to the energy minister
ऊर्जा मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर व फोन पर वार्ता कर नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। विद्युत निगम के लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने को कहा है।

बिजली की लगातार कटौती और कम वोल्टेज से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अत्यधिक लोड होने के कारण लाइनें ट्रिप हो रही हैं। इन सभी समस्याओं के चलते कई क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था ठप हो जाती है। गर्मी बढ़ने तथा आए दिन बिजली की समस्याओं से नागरिक परेशान हैं। दिन में 10 से 12 बार ट्रिपिंग होने के कारण फैक्टरियों, इंडस्ट्रीज पर भी प्रभाव पड़ रहा है। शहर में विद्युत निगम के डिविजन-3 की हालत सबसे ज्यादा खराब है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से वार्ता कर बिजली निगम की लापरवाही एवं नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री कपिल देव ने विद्युत निगम केे अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आम जनता का फोन नहीं उठाए जाने तथा जनता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मनमर्जी नहीं करने दी जाएगी तथा अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed