फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Told the importance of students on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर काइट मेकिंग प्रतियोगिता

Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Told the importance of students on Makar Sankranti
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में मंकर संक्रांति पर हवन यज्ञ करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति पर्व का विद्यार्थियों को महत्व बताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मकर संक्रांति के पर्व पर काइट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व पर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संस्थान के अधिशासी निदेशक डॉ. एसएन चौहान ने मकर संक्रांति पर्व का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व बताया। मकर संक्रांति सकारात्मकता, प्रकाश, उल्लास एवं प्रचुरता का पर्व है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इसके बाद बच्चों ने काइट मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नेहा, वारिशा, आयुष एवं अश्वनी ने प्रथम, तान्या, राहुल, निकुज एवं अक्षय ने द्वितीय और नमन, मोसी और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के डीन डॉ. पारेश कुमार और कार्यक्रम संयोजिका पारूल गुप्ता ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. योगेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शामिल रहे। आयोजन में डॉ. आरटीएस पुंडीर, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. विकास कुमार, अभिषेक राय, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. नवीन द्विवेदी, मृदुल शर्मा, निलांशु गुप्ता, शिवानी कौशिक, आशुतोष, राजेंद्र कुमार और संगीता अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed