{"_id":"5fef67e68ebc3e40a2104e61","slug":"told-the-girls-about-fundamental-legal-rights-muzaffarnagar-news-mrt518459833","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को मौलिक विधिक अधिकार बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को मौलिक विधिक अधिकार बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर के केंद्रीय हाल में ‘बालिकाओं के मौलिक व विधिक अधिकार’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जिला सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने भारतीय संविधान में महिलाओं-बालिकाओं को मौलिक अधिकारों के संबंध में बताया। सलोनी रस्तोगी ने कहा कि संविधान में महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हैं। बालिकाओं के कल्याण व सुरक्षा के संबंध में अनेक अधिनियम बनाए गए हैं। भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, यौन हिंसा से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 आदि हैं। परंतु बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है परिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, सभी स्तर पर प्रयास किया जाए।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सामाजिक सोच व विचारधारा को बदलें। बालिकाओं को समय दें, जिससे वे भावनात्मक रूप से सशक्त हो तथा अपराध का शिकार न हो सके। उन्होंने महिलाओं के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानून द्वारा अनेकों अधिकार दिए गए हैं, लेकिन जागरूकता की कमी है महिलाओं को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है, यदि कोई महिला मुकदमे की पैरवी आर्थिक स्थिति के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में मीनाक्षी शर्मा, पूजा शर्मा, अंतिमा सिंह, बबली, ख्याति शर्मा, राबिया, धन प्रकाश आदि रहे।