फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Token system also started with online registry

रजिस्ट्री की ऑन लाइन के साथ टोकन व्यवस्था भी शुरू

Wed, 24 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Token system also started with online registry
ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ टोकन व्यवस्था भी शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तहसील में रजिस्ट्री के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन अपाइंटमेंट प्रक्रिया के साथ अब टोकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रार को टोकन जारी करने का अधिकार दिया गया है।

प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन मिनिस्ती एस ने जारी आदेश में कहा कि कोरोना महामारी और रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ को देखते हुए टोकन की व्यवस्था भी शुरू की गई है। अब तक की प्रक्रिया में ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद एपाइंटमेंट लेना पड़ता था। रजिस्ट्री के लिए कई-कई दिन बाद नंबर आता था। इसमें कुछ लोग समय तो ले लेते थे, लेकिन निश्चित समय पर रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंच पाते थे, जिससे समय खराब होता है। इसे देखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद अब समय भी ले सकते हैं और टोकन लेकर साथ के साथ भी रजिस्ट्री करा सकते हैं। इससे आम आदमी की समस्या का समाधान हो जाएगा। रजिस्ट्री के लिए पहले 15 मिनट एक पार्टी को मिलती थी अब यह दस मिनट कर दी गई है। तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा के साथ इकरार नामा, मुख्तयार नामा, गोद नामा, मेरीज सर्टिफिकेट, दान पत्र, वसीयत आदि की प्रक्रिया भी होती है। दस्तावेज लेखक सतीश शर्मा का कहना है कि नए आदेश से आम जनता को सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed