फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today will be the nomination

तैयारी पूरी, विस चुनाव के लिए आज से होंगे नामांकन

Mon, 16 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Today will be the nomination
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व डीएम और एसएसपी ने पुलिस आफिस पर अफसरों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों को नामांकन के दौरान की गई व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद एसपी सिटी नेे पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को साथ लेकर शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।    
विज्ञापन

  
जिलाधिकारी डीके सिंह और कप्तान बबलू कुमार ने सोमवार सुबह पुलिस आफिस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के अफसरों के साथ बैठक की। अफसरों ने अधीनस्थों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। कचहरी की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रत्याशी के साथ आने वाली भीड़ को कचहरी से बाहर ही रोकने को कहा।
विज्ञापन


संदिग्धों पर नजर रखने और वाहनों की परिसर के आसपास वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध की बात कही। अफसरों ने बैठक के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को साथ लेकर शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। बैठक में एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात विनीत भटनागर, प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार, सीओ सुधीर तोमर, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन नीरज कुमार और नईमंडी कोतवाल प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से पकड़ी तीन लाख 40 हजार की नगदी      
महावीर चौक पर चेकिंग कर रही पुलिस ने कार के भीतर से तीन लाख 40 हजार की नगदी बरामद की। मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं। चुनाव को लेकर सोमवार रात सिविल लाइन पुलिस महावीर चौक पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सिटी होंडा कार के भीतर से पुलिस ने तीन लाख 40 हजार की नगदी बरामद की। कार सवार ने खुद का कारोबारी बताकर रकम को व्यापार की बताया। सीओ सिटी ने बताया कि मजिस्ट्रेट को बुलवाकर कैश से संबंधित जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed