फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today will be CM

सरकार के आगमन के लिए युद्धस्तर पर तैयारी  

Tue, 19 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Today will be CM
मुख्यमंत्री के लिए बनाया गया पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
सरकार के स्वागत के लिए अधिकारी और सपा नेता सभी तैयारियों में जुटे हैं। फार्म हाउस पर सोमवार सुबह से ही अधिकारियों और नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। अपनी-अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए नेताओं में कड़ी स्पर्धा नजर आई। मंच की सूची में नेता अपना नाम तलाशते नजर आए। वाटरप्रूफ टेंट लगाने, मालाएं बनाने, साइकिल बंटवाने और मैदान को समतल करने की तैयारी में सभी लोग जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर उनके फार्म हाउस प्रेरणा स्थल पर सोमवार को सरकार के मुखिया अखिलेश यादव आ रहे हैं, इसके लिए अधिकारियों और सपा नेताओं ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। सुबह से ही डीएम और एसएसपी ने अपनी टीमों के साथ व्यवस्था थाम ली। वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह, चंदन चौहान, जिलाध्यक्ष बच्ची सैनी, राजकुमार यादव, राशिद सिद्दकी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और सतेंद्र सैनी आदि सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


कुछ नेता प्रशासन को दी गई मंच की सूची में अपना नाम तलाशने में लगे हुए थे, जिनके नाम नहीं थे वो सूची में अपना नाम लिखवाने में जुटे हैं। करीब ढाई हजार की कुर्सियों की व्यवस्था पर रैली स्थल को वाटरप्रूफ टेंट से ढका गया है। इसके आसपास कीचड़ को मिट्टी और भट्ठे की राख से पाटा गया है। 1500 साइकिलें सीएम के हाथों बंटवाने के लिए रैली स्थल पर रखवाई गई हैं। फूल मालाएं कार्यक्रम स्थल पर ही तैयार की जा रही हैं। फार्म हाउस पर आने वाले सभी मार्गों को पक्का किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से भी रखी जाएगी निगाह
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसके लिए पुलिस ने दो ड्रोन कैमरे रैली स्थल के आसपास तैनात किए हैं। कार्यक्रम के आयोजन के दोनों कैमरे पूरे रैली स्थल के आसपास मंडराते रहेंगे। आसपास के खेतों में खड़ी फसल को ड्रोन के जरिए खंगाला जाएगा। इसके लिए एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार  को दोनों ड्रोन कैमरों की घंटों ट्राई ली।


बाहर से मंगवाया गया पुलिस फोर्स
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर आईजी मेरठ सुजीत पांडेय, डीआईजी जेके शाही, एसएसपी दीपक कुमार के अलावा 10 एएसपी, 15 सीओ, 40 निरीक्षक, 400 दरोगाओं के अलावा सैकड़ों सिपाही मौजूद रहेंगेे। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed