{"_id":"67fcf043b8052c1ef10a55bc","slug":"today-bhakiyu-tomars-sit-in-protest-in-khatauli-tehsil-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143553-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली तहसील में भाकियू तोमर का धरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली तहसील में भाकियू तोमर का धरना आज
विज्ञापन
- भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया जबरन नाला निर्माण कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि गांव पुरा में खतौली तहसील के अधिकारियों ने मंदिर की जमीन की कटौती कर गंदे पानी का नाला निकाल दिया है, जबकि सरकारी दस्तावेज में नाले का उल्लेख नहीं है। इसके बाद भी जबरन नाला बनवाया गया। 15 अप्रैल मंगलवार को खतौली तहसील में धरना दिया जाएगा।
सोमवार को गांव महरायपुर में पुरकाजी ब्लाॅक प्रभारी विनीत त्यागी उर्फ नीटू के आवास पर संगठन की पंचायत हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गांव पुरा में नाले की वजह से मन्दिर में सीलन आ रही है, जिससे भविष्य में मंदिर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा सरकार मंदिरों पर विशेष ध्यान दे रही है, लेकिन खतौली तहसील के अधिकारियों ने सभी बातों को नजर अंदाज किया है। इससे गांव वासियों की आस्था को ठेस पहुंची है।
चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 15 अप्रैल मंगलवार को संगठन विभिन्न समस्याओं को लेकर खतौली तहसील में धरना-प्रदर्शन करेगा। अगर खतौली एसडीएम ने मंगलवार को समाधान नहीं किया तो संगठन रेलवे ट्रैक जाम करने से पीछे नही हटेगा। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन कोतवाली छपार में पंचायत करेगा। समस्याओं का समाधान न होने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चलेगा। निखिल चौधरी जिलाध्यक्ष, चंदन त्यागी, मुकेश गुर्जर, पवन त्यागी, दीपक तोमर, राजबीर शर्मा, अजय त्यागी, उदित त्यागी, आशु त्यागी मौजूद रहे।