फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   To save nature, development took a pledge to take care of greenery

प्रकृति को बचाने के लिए विकास ने लिया हरियाली की रखवाली का संकल्प

Mon, 18 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
To save nature, development took a pledge to take care of greenery
पौधरोपण के लिए तैयार किसान विकास का परिवार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भौरा खुर्द गांव के विकास कुमार का परिवार दे रहा पौधरोपण को बढ़ावा
विज्ञापन

- 01 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है पहले चरण में
- 3200 पौधे लगाए जा चुके हैं अब तक, शादी समारोह में भी भेंट करते हैं पौधे
- गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसान को सम्मानित कर बढ़ाया है हौसला
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भौराखुर्द गांव के युवा किसान विकास कुमार ने प्रकृति को बचाने की मुहिम शुरू की है। पहले चरण में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब तक 3200 पौधे लगाए जा चुके हैं। प्राकृतिक खेती और पौधरोपण अभियान के लिए गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसान को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है। किसान ने कदम बढ़ाए तो अभियान में गांव ने भी मदद शुरू कर दी है।
पांच साल पहले आम किसान विकास कुमार ने जैविक खेती शुरू की थी। शुरूआत में कामयाबी मिली तो जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने हौसला बढ़ाया। किसान ने अब जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ प्रकृति को बचाने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू किया है। सिर्फ अपने गांव में ही नहीं, बल्कि जिलेभर में जहां भी सरकारी जगह खाली मिलती है, विकास पौधरोपण के लिए पहुंच जाता है। अभियान में पत्नी नीलम देवी, बेटी वंशिका चौधरी और बेटे वंश भी खाली वक्त मिलते ही मदद करते हैं। बताते हैं कि पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल भी कर रहे हैं। पहले रोपे गए पौधे लहलहाते देखकर खुशी होती है।
विज्ञापन

अभियान शुरू हुआ तो लोगों ने बढ़ाई हिम्मत
किसान विकास कुमार ने पौधरोपण अभियान शुरू किया तो विभिन्न सामाजिक संगठन और समाजसेवी भी मदद करने के लिए पहुंचने लगे। किसान ने बताया कि ट्री-गार्ड देने के लिए उनके पास विभिन्न संगठन, पुलिस अधिकारी और समाजसेवी पहुंचते हैं। अपने गांव में तालाब किनारे पौधे लगाए हैं। भौरा खुर्द के ग्रामीणों ने अभियान में सहयोग किया, जिसकी बदौलत पौधों की रक्षा हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के अभियान को इन्होंने सराहा
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विकास के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उनका कहना है कि किसान का प्रयास सराहनीय है। प्रकृति सिर्फ पौधरोपण से ही बच सकती है। जिले की निवर्तमान डीएम और अब बरेली की मंडलायुक्त जे सेल्वा कुमारी ने अभियान की सराहना की और विकास को जैविक खेती और पौधरोपण के लिए सम्मानित भी किया।
शादी में भेंट करते हैं पौधा
युवा किसान विकास शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते हैं तो पौधा जरूर भेंट करते हैं। दोनों परिवारों को वह पौधों की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
किसने क्या कहा
- चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक का कहना है कि किसान विकास कुमार का पौधरोपण का अभियान सराहनीय है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।

- कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार का कहना है कि किसान विकास कुमार लगातार जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। किसानों को पौधरोपण के लिए जागरूक कर रहे हैं, इनका प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed