{"_id":"6798c60a986eb7fe400c1c47","slug":"tips-given-to-students-for-exams-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-138627-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स
विज्ञापन
वेदांता पब्लिक स्कूल में कक्षा-10 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। वेदांता पब्लिक स्कूल में कक्षा-10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने कहा कि शिक्षा जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिससे प्रत्येक क्षेत्र में विजय प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने कहा कि जीवन में शिक्षा ही सर्वोपरि है। शिक्षा ही व्यक्ति को समाज में एक नई पहचान देती है। आगामी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को नए-नए टिप्स बताए। इसके बाद विद्यार्थियों को गिफ्ट देकर उनका साहस बढ़ाया। साथ ही भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुनीता सैनी ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सूझ-बूझ, जिज्ञासा व प्रत्येक क्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा दी। कक्षा-10 के सभी विषय अध्यापक व अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अपने-अपने विषय के प्रति नए-नए उदाहरणों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।