फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tinka Tinka is proving itself to Asiane

खुद बिखेर रहे आशियाने का तिनका-तिनका

Sun, 13 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tinka Tinka is proving itself to Asiane
शामली। आंखों में आंसू, हाथ में हथौड़ा। तिनका-तिनका जोड़कर कभी सपनों का आशियाना बनाया था, आज खुद ही उसे तोड़ते हाथ कंपकंपा रहे हैं। करें भी तो क्या, नेताओं से लेकर अफसर, सब चुप्पी साध गए हैं। बस यही आस है कि बेघर होते लोगों को मुआवजा मिल जाए या परिवार को सिर छिपाने की जगह।
विज्ञापन


ये पीड़ा है टिटौली गांव के उन लोगों की, जो अपने घरों-दुकानों को खुद ही तोड़ने में लगे हैं। दरअसल, मेरठ-करनाल हाईवे फोरलेन बनाया जा रहा है। टिटौली गांव सड़क के दोनों ओर बसा हुआ है। वहां पर 50 से ज्यादा ऐसे मकान हैं, जो चौड़ीकरण की सीमा में आते हैं। पिछले दिनों गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा था कि वह लोग इन मकानों में दशकों से काबिज हैं।
विज्ञापन


सभी के पास उनके भवनों के बैनामे हैं। पूर्व में यहां सड़क की जो चौड़ाई थी, उसी के मुताबिक भवन बनाए गए। इसके बावजूद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने ऐसा नक्शा लाकर सामने रख दिया, जिससे मकान ध्वस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के अलावा लोनिवि अधिकारियों ने भी कह दिया कि चौड़ीकरण तो होकर रहेगा। यह भी कहा गया कि यदि प्रशासन की तरफ से ध्वस्तीकरण हुआ, तो उसका शुल्क भी वसूला जा सकता है। साथ ही जेसीबी से तोड़फोड़ में मलबा सुरक्षित नहीं बचेगा और ज्यादा भी तोड़फोड़ हो सकती है। इसके चलते अब टिटौली गांव के लोग खुद अपने मकानों और दुकानों को तोड़ने में लगे हुए हैं।

टिटौली निवासी विमला के पति मंगलसैन की कई साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। सड़क किनारे उसका छोटा सा  मकान चौडी़करण की जद में आ गया। पूरा मकान तोड़कर उसका मलबा उठवाकर विमला दूसरे स्थान पर ले जा रही है। यही हाल पड़ोसी धर्मपाल का है। मजदूरी कर मकान बनाया था, जो अब तोड़ना पड़ रहा है। इनके अलावा नौजी, ताहिर हसन, राजकुमार, मुनेश पाल, संजीव, बाबूराम और शिवकुमार के मकान भी चौड़ीकरण के कारण टूटने हैं।

सदमे में तोड़ दिया दम
धर्मवीर ने कड़ी मशक्कत कर मकान के आगे चार दुकानें बनाई थीं। उन दुकानों को परिवार की आजीविका बनाने की ठानी थी, लेकिन हाईवे चौड़ीकरण ने सभी सपने तोड़ दिए। धर्मवीर ने बताया कि दो दिन पूर्व जब उन्होंने खुद ही दुकानों को तोड़ना शुरू किया, तो मां बिशंबरी की सदमे से मौत हो गई।


कैसा नक्शा, अलग-अलग निर्धारण
लोक निर्माण विभाग ने जो नक्शा बताया है, उसमें टिटौली गांव में 80 फुट जमीन ली जानी है। वहीं, सिंभालका में 74 और शामली में कहीं पर 60, तो कहीं 65 फुट तक जमीन ली जाएगी। लोगों को बताया गया कि नक्शा राजस्व विभाग का है, उसी आधार पर सड़क चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed