{"_id":"609c1cd48ebc3e477a475ef7","slug":"timbers-look-in-line-for-oxygen-from-three-o-clock-in-the-morning-muzaffarnagar-news-mrt5380868176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तीन बजे से लाईन में लग रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह तीन बजे से लाईन में लग रहे तीमारदार
विज्ञापन
ऑक्सीजन के लिए सुबह तीन बजे से लाइन में लग रहे तीमारदार
मुजफ्फरनगर। अपने बीमार परिजनों को प्राणवायु देने के लिए तीमारदारों को ऑक्सीलन सिलिंडर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलिंडर के लिए परिजन सुबह तीन बजे से ही लाइन में लग रहे हैं। रोजाना दस से अधिक घंटे तक लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है।
जिले में मरीजों को समय पर पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से प्राणों का संकट गहरा गया है। प्रशासन की ओर से होम आइसोलेट मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का वितरण आईटीआई कॉलेज के मैदान में कराया जा रहा है। सिलिंडर के लिए आईटीआई के मैदान में लोग सुबह अंधेरे में ही आकर लाइन में लग जाते हैं। इस आशा के साथ कि उनके मरीज की किसी तरह जान बच जाएगी। तीमारदार पूरे दिन भूखे प्यासे ही लाइन लग रहते हैं। तीमारदार कहते हैं कि ऑक्सीजन भरने में काफी देरी हो रही है। पूरे दिन लाइन में लगा रहना पड़ता है, तब जाकर बीमार परिजनों के लिए ऑक्सीजन मिलती है। तीमारदार अपने पिता, पुत्र, भाई, पति, पत्नी, मां एवं अन्य रिश्तेदारों के लिए ऑक्सीजन ले जाने को लाइन में लगे हुए हैं।
अंबा विहार निवासी यावर के जीजा बीमार है, यावर सुबह सात बजे से ही लाइन में लगा हुआ है। अमित विहार निवासी दीपक का कहना था कि उसकी मां कई दिनों से बीमार है, उनके लिए वह सुबह अंधेरे में ही आकर सिलिंडर लेकर लाइन में लग गया था। मोरना से आए विपिन कुमार के भाई की तबीयत खराब है, उन्हें बचाने के लिए विपिन सुबह आठ बजे से लाइन में खड़ा हुआ है। दोपहर बाद जाकर उन्हें सिलिंडर मिल सके। उधर, एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि रोजाना करीब 130 सिलिंडर वितरित किए जा रहे है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को सिलिंडर मिल सके।