फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tilak with blood on the idols of gods in the temple

Muzaffarnagar News: मंदिर में देवताओं की मूर्तियों पर खून से तिलक

Fri, 31 May 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 31 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Tilak with blood on the idols of gods in the temple
चरथावल । रोनी हरजीपुर गांव के मंदिर में देवताओं की मूर्तियों पर खून से तिलक, प्रांगण में छींटे और टूटा कांच मिलने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने आरोपी का जल्द पता लगाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


गांव में भमेला तिराहे के निकट प्राचीन दीवाननाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को सुबह हनुमान जी और अन्य देवताओं की मूर्तियों पर खून से तिलक लगा मिला। मंदिर प्रांगण में भी खून के छींटे मिले। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाकियू नेता विकास शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी जसवीर सिंह, सीओ सदर ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। डॉग स्क्वायड टीम को गांव में बुलाकर जांच कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर, विहिप के जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने कहा हिंदुओं की आस्था पर किसी ने कुठाराघात किया है। 24 घंटे में यदि अपराधी नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर तमाम हिंदू संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मंदिर में मूर्ति पर खून से तिलक किया गया है। खून के छींटे मंदिर परिसर में भी मौजूद हैं। सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जा रहा है। मौके पर शांति व कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed