{"_id":"60958bb58ebc3e8da7786e2e","slug":"tighten-screws-on-unnecessary-roamers-muzaffarnagar-news-mrt5374509106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक घूमने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक घूमने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
अनावश्यक घूमने वालों पर कसा शिकंजा
मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को भी पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराया। सुबह 11 बजे के बाद सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाते हुए लोगों के अनावश्यक घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। एसएसपी और एसपी सिटी ने शहर का निरीक्षण कर गाइड लाइन का पालन करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते शासन द्वारा लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती के साथ पालन कराया। एक ओर जहां सुबह नौ बजे के बाद पुलिस ने शहर के बाजारों में खुलीं आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को बंद करा दिया, वहीं सड़कों पर आज भी लगातार दूसरे दिन फल-सब्जियों की ठेलियों को खड़े नहीं होने दिया गया।
पूर्वाह्न 11 बजते ही पुलिस ने सभी प्रमुख चौराहों को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सभी आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया। इस दौरान जो भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमते मिले, उन्हें कार्रवाई की चेतावनी देकर वापस भेज दिया गया। दोपहर के समय एसएसपी अभिषेेक यादव और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने शहर क्षेत्र का निरीक्षण कर सभी पुलिसकर्मियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखकर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दाल मंडी और सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग हवा
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू में शासन द्वारा दी गई सुबह नौ बजे तक आवश्यक सामान की दुकानेें खोलने की छूट के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं गईं। भारी भीड़ के चलते यहां न तो किसी ने मास्क लगाने की जरूरत समझी और न ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर खरीदारी करने की। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह टीम के साथ दाल मंडी पहुंचे और खरीदारी के लिए पहुंचे सभी लोगों को कोविड गाइडलाइन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। सुबह नौ बजने के साथ ही मंडियों को भी पूरी तरह से बंद करा दिया गया।