{"_id":"5dfbc7568ebc3e879a4091ad","slug":"thursday-was-the-coldest-day-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt4596465118","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार
विज्ञापन
सर्दी में ऊनी कपडे लपेटकर जाती स्कूटी सवार महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार
मुजफ्फरनगर। जिले में सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम भी तापमान भी 12.7 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। सुबह कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन बाद बादल छा गए। शीतलहर के चलते लोग कांप उठे। शाम होते ही शहर में सन्नाटा पसरने लगा।
बीते एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से बेतहाशा सर्दी पड़ रही है। लोग ठंड का असर कम होने की उम्मीद लगाते हैं, लेकिन राहत नहीं मिलती। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के आसपास थोड़ी देर के लिए सूरज दिखा, तो लोगों को धूप खिलने की उम्मीद बंधी, लेकिन कुछ ही देर बाद बादल घिर आए। शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। सर्दी के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल नहीं रहती। तापमान में गिरावट के कारण बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। न्यूनतम तापमान पांच तथा अधिकतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जिले में स्कूल, कॉलेज 25 दिसंबर तक बंद
मुजफ्फरनगर। शीतलहर के चलते बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले में कक्षा एक से लेकर डिग्री तक सभी स्कूल और कॉलेज 25 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। परिषदीय स्कूलों के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में यह आदेश लागू होगा। यदि कोई स्कूल खुला पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प के कार्य होने के कारण शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उधर, डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर सर्दी को देखते हुए जिले के डिग्री कॉलेजों तक में 25 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस अवधि में मदरसा, मेडिकल कॉलेज, व्यवसायिक कॉलेज भी बंद रहेंगे।