फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers lost due to storm and rain

आंधी ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

Mon, 04 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers lost due to storm and rain
आंधी-बारिश ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तेज आंधी और बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। अभी करीब 30 प्रतिशत गेहूं खेतों में खड़ा है या फसल कटी पड़ी है। कटी फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। आम की फसल को भी 20 से 25 प्रतिशत तक का नुकसान बताया जा रहा है। बारिश की वजह से खेतों में पानी जमा हो जाने से सोमवार को गेहूं की कटाई नहीं हुई। गन्ने की बुवाई और कटाई का काम भी बाधित रहा। किसान खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को सुखाने में लगे हुए हैं।
बागों में काफी नुकसान
खतौली। आम और लीची के बागों में पहले ही कीट ने नुकसान पहुंचाया हुआ है। अब मौसम में आ रहे बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव से खतरा बढ़ गया है। गेहूं की फसल गिरने से किसान परेशान हैं। किसान इस्लाम, इकराम, इरशाद, ओमप्रकाश, सुमित आदि का कहना है कि आम की फसल टूटकर गिर गई है। छपार क्षेत्र में भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पूरी रात गुल रही बिजली
पुरकाजी। आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही, जो सोमवार दोपहर चालू हो पाई। धर्मेंद्र राठी, नवीन राठी, प्रताप सिंह, जसवंत त्यागी, पप्पू मुखिया, मुबारक अली आदि किसानों का कहना है अधिकांश गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है, जो कि बारिश में भीग जाने से खराब हो गई है। आम के बाग ठेकेदार राहत सलमानी, गुल्लू, नाजिम आदि ने बताया कि आंधी से आम टूटकर गिर गया है। शाहपुर क्षेत्र के किसान प्रदीप आर्य, राहुल बालियान, सुरेंद्र सैनी, संजीव कुमार आदि ने आंधी-बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। आंधी से ठप हुई बिजली आपूर्ति दोपहर बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं व आम की फसल को क्षति
मंसूरपुर। घासीपुरा निवासी बाग मालिक विजय राज सिंह तथा गेहूं की कटाई कर रहे जड़ौदा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से काफी नुकसान हुआ है। गेहूं भीग जाने से थ्रेसिंग नहीं हुई। शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पर पेड़ टूटकर गिर गया। पुलिस ने पेड़ हटवाकर आवागमन चालू कराया।

कृषि विभाग ने नहीं माना नुकसान
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह पूर्व आई आंधी और बारिश ने भी गेहूं और आम को काफी नुकसान पहुंचाया था लेकिन, कृषि विभाग ने अपने सर्वे में नुकसान नहीं माना। उपनिदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने बताया कि बीते सप्ताह हुई बारिश से फसल को नुकसान नहीं हुआ था। अब गेहूं की बहुत थोड़ी फसल बची है। आम की फसल को थोड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed