फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three youths died in accidents

हादसों में तीन युवकों की मौत

Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three youths died in accidents
छपार/भोपा (मुजफ्फरनगर)। अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार रात चरथावल के गांव पावटी निवासी 25 वर्षीय मिंटू पुत्र महिपाल बसेड़ा के एक शादी समारोह से आ रहा था, जब बरला में हाईवे पर आया तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साले थाना देवबंद के गांव गंगदासपुर निवासी मिंटू ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी दुर्घटना में बृहस्पतिवार को गांव कासमपुर निवासी 27 वर्षीय रवि अपने साथी अंकुर के साथ बाइक से हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने कट पर सड़क पार कर रहा था। हरिद्वार की ओर से एक बाइक आई और टक्कर मार दी, जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी और दूसरी बाइक सवार हरियाणा के पानीपत निवासी किशोर कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, भोपा क्षेत्र के अथाई निवासी 35 वर्षीय युवक अमित बाइक से गंगनहर पटरी से भोपा की और से बेलड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बेलड़ा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई, जिसमें अमित की मौत हो गई। कार चालक अभिषेक निवासी रुड़की घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे थाना सिखेड़ा पर तैनात बाइक सवार दो होमगार्ड मैनपाल निवासी मखदूमपुर जिला हरिद्वार और रमेश निवासी गांव मांड़ला थाना पुरकाजी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। जिन्हें भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। कार चालक गुड़गांव में स्थित कार्यालय में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भोपा गंगनहर पुल के निकट दो बाइकों की टक्कर में नगंला बुजुर्ग निवासी अनस, नफीस, हुसना व जानसठ थाना के गांव हरोड़ा निवासी बाइक सवार प्रमोद व उसका बेटा घायल हो गए। नफीस सहित दो घायलों को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed