{"_id":"5e692e488ebc3eeb245ba21e","slug":"three-women-stunned-by-gas-geyser-one-dead-muzaffarnagar-news-mrt4731351169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गीजर से तीन महिलाएं अचेत, एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गीजर से तीन महिलाएं अचेत, एक की हुई मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाथरूम में लगे गैस गीजर के कारण दम घुटने से तीन महिलाएं अचेत हो गईं, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अस्पताल में भर्ती है। होली के दिन हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया तथा होली की खुशियां मातम में बदल गई।
यह हादसा मंगलवार को दुल्हैंडी के दिन नई मंडी क्षेत्र में हुआ। देहरादून निवासी महिला अपने मायके होली पर आई हुई थी। महिला अपने परिजनों के साथ सुबह से दुपहर तक जमकर होली खेलीं। दोपहर में महिला अपनी बेटी और भतीजी के होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने लगीं। बाथरूम में गैस गीजर लगा है। लगातार गैस गीजर चलने से तीनों महिलाएं दम घुटने के कारण अचेत हो गईं। परिजनों ने किसी प्रकार से तीनों को बाहर निकाला और तुरंत ही भोपा रोड स्थित हास्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी महिला को नहीं बचाया जा सका, जबकि बाकी दोनों का उपचार चल रहा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देहरादून से भी बाकी परिजन यहां आए गए। इस हादसे होली की खुशियां मातम में बदल गई। बताया गया है कि इस दिन पहले इसी कालोनी में ऐसा ही एक और हादसा हुआ था। उसमें भी गैस गीजर के कारण महिला अचेत हो गई थी।