{"_id":"68bca0712c8b5630dc0963e9","slug":"three-villages-lodged-a-collective-objection-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-153639-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन गांवों ने दर्ज कराई सामूहिक आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन गांवों ने दर्ज कराई सामूहिक आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से प्रस्तावित गृहस्थान योजना-3 के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए किसानों को नोटिस भेजे गए हैं। किसानों का कहना है कि क्षेत्र को योजना की आवश्यकता नहीं है। तीन गांव के किसानों ने 783 सामूहिक आपत्तियां दर्ज कराकर आवासीय योजना का विरोध किया है।
आवास विकास परिषद की ओर से शहर से सटे गांव शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की करीब 280 हेक्टेयर भूमि पर गृहस्थान योजना-3 बसाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। तीनों गांवों के किसानों ने सामूहिक 783, डाक से 465 और खुद मेरठ के कार्यालय में पहुंचकर 100 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। किसान कहते हैं कि जब से गांव में योजना की दस्तक हुई है, वे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। किसान विनोद, रविन्द्र, जयविन्द्र, वेदपाल, महरबान, शहजाद, देशराज का कहना है कि वह अपनी जमीन नहीं देना चाहते। आरोप लगाया कि उनके बैनामों पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बैनामों पर नहीं लगाई रोक : गजेंद्र कुमार : एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार का कहना है कि आवास विकास की ओर से बैनामों पर रोक के लिए पत्र भेजा गया था लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी किसान के बैनामे पर रोक नहीं है।ट