फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three villages came out in support of the teacher and Hindu Morcha stood in opposition

Muzaffarnagar News: शिक्षिका के पक्ष में उतरे तीन गांव और हिंदू मोर्चा विरोध में खड़ा हुआ

Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three villages came out in support of the teacher and Hindu Morcha stood in opposition
तितावी। गांव जागाहेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह के छात्र के तिलक और चोटी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर तीन गांव के गणमान्य लोगों ने शिक्षिका के समर्थन में बैठक की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग निष्पक्ष जांच करें। बेवजह शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर संयुक्त हिंदू मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को जागाहेड़ी, काजीखेड़ा और खेड़ी दूधाधारी गांवों के लोगों की बैठक स्कूल परिसर में ही हुई। इसमें मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकरण की जांच कर रहे अधिकारियों से मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोप लगाया कि मुस्लिम शिक्षिका को फंसाया जा रहा है। प्रकरण को कुछ लोग तूल देने का काम कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शिक्षिका के विरुद्ध किसी तरह की कोई कार्यवाही होती है तो सभी ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष नीलम मलिक, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल चौधरी ने भी कहा है कि हम भी गलत कार्यवाही का विरोध करेंगे । पुलिसकर्मियों को सीओ के नाम लिखित मांगपत्र सौंपा गया। प्रधान अनुज, रमेश, नेपाल सिंह, रमेश मलिक, सतपाल , कृष्णपाल सिंह, कर्मवीर, पदम सिंह, महिपाल, कुलबीर, कर्मवीर, राजबीर, भारत, श्रेष्ठ मलिक, नरेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n पीड़ित परिवार से मिले शिव सेना नेता : उधर, शिवसेना (शिंदे) के एक प्रतिनिधि मंडल ने शरद कपूर के नेतृत्व में पीड़ित छात्र व उसके परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की। आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा।अमित गुप्ता , संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed