{"_id":"609044458ebc3e8d2f36c869","slug":"three-village-pradhan-elected-for-the-second-time-in-a-row-muzaffarnagar-news-mrt536964135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए तीन ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए तीन ग्राम प्रधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। ब्लॉक क्षेत्र में तीन गांवों के प्रधान ऐसे भी हैं, जो लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। इनमें एक प्रधान की पत्नी निवर्तमान प्रधान हैं। इनके साथ ही एक ग्राम प्रधान ऐसे भी हैं, जो दो-तीन योजना के बाद दोबारा ग्रामीणों का विश्वास जीते हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोयला से धर्मपाल सिंह बालियान लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के करीबी रहे धर्मपाल सिंह बालियान ने सांसद के साथ ही विधायक उमेश मलिक के साथ मिलकर गांव में विकास कार्य को प्राथमिकता दी। नवनिर्वाचित प्रधान का कहना है कि उन्होंने हमेशा गांव व समाज के लिए कार्य किए हैं, जिसकी बदौलत ग्रामीणों ने लगातार दूसरी बार उन पर विश्वास जताया है। उधर, गांव दुल्हेरा से भी अरविंद चौधरी लगातार दूसरी बार ग्रामीणों का विश्वास जीतकर प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं।
उधर, गांव सोरम से प्रधान पद पर करणवीर सिंह निर्वाचित हुए हैं। इससे पहली योजना में करणवीर सिंह की पत्नी मंजू रानी ग्राम प्रधान रहीं, जिनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के चलते ग्रामीणों ने एक बार फिर से उनके परिवार पर विश्वास जताते हुए पति करणवीर को ग्राम प्रधान बनाया है। वहीं, गांव बसधाड़ा से प्रधान पद पर निर्वाचित हुए दिलशाद त्यागी भी दो-तीन योजना पूर्व प्रधान रह चुके हैं। इस बार फिर से चुनाव मैदान में उतरे और ग्रामीणों ने उन पर पूरा भरोसा जताया।