फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three thousand students failed before the result came

रिजल्ट आने से पहले ही तीन हजार छात्र हुए फेल 

Wed, 14 Feb 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three thousand students failed before the result came
परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले तीन हजार से अधिक छात्र पहले ही फेल हो गए हैं। ये वे परीक्षार्थी है, जिन्होंने हाईस्कूल और इंटर की हिंदी की परीक्षा छोड़ी है। बोर्ड के नियमानुसार दोनों ही कक्षाओं में हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन दिनों चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 2157 परीक्षार्थी हिंदी के पेपर में गैरहाजिर रहे, जबकि इंटरमीडिएट के 942 छात्रों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ी है। इस प्रकार इंटर और हाईस्कूल के 3099 छात्रों ने हिंदी की परीक्षा नहीं दी है।

विज्ञापन

 

जो रिजल्ट आने से पहले ही फेल हो गए है। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर में हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। हिंदी में ग्रेस मार्क्स का भी प्रावधान नहीं है। जिन छात्रों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी है, वे बाकी परीक्षा पास भी कर लेते है तो भी फेल ही माने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से चलते अभी तक नौ हजार छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
यूपी बोर्ड में इस बार काफी सख्ती के चलते नकल माफियाओं के मनसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं। ऐसे में माफियाओं से सेटिंग कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा से किनारे कर रहे है। यही कारण है कि अभी तक की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के करीब नौ हजार से ज्यादा छात्र परीक्षाएं छोड़ चुके है।
 

 

हालांकि अभी तक एक ही परीक्षा नकल करता हुआ पकड़ा गया है। मंगलवार तक हाईस्कूल के 5437 और इंटर के 3837 छात्रों समेत कुल 9302 परीक्षार्थी परीक्षाएं छोड़ चुके है। अभी तक का ये आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में चार गुणा अधिक है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 61443 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिसमें हाईस्कूल के 33111 और इंटर के 28332 छात्र-छात्राएं शामिल है।

मंगलवार को 1321 रहे गैरहाजिर
मंगलवार को 1321 छात्र हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में पंजीकृत 21002 छात्रों में से 17902 ने परीक्षा दी, जबकि 1100 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल के ही प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 1398 छात्रों में से 1306 परीक्षा में शामिल हुए,

जबकि 92 छात्र गैरजाजिर रहे। इंटर की कृषि वनस्पति विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 403 छात्रों में से 386 ने परीक्षा दी, जबकि 17 गैरहाजिर रहे। इंटर की गृह विज्ञान में पंजीकृत 4226 परीक्षार्थियों में से 4114 ने परीक्षा दी और 112 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed