{"_id":"58407bb54f1c1b626bde658f","slug":"three-student-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन छात्र लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन छात्र लापता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में पहुंचे छात्र के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में कांधला रोड स्थित एक स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्या ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था, लेकिन एक पक्ष के तीन छात्र स्कूल से घर नहीं पहुंचे। छात्रों के परिजनों और पुलिस ने स्कूल में जाकर घटना की जानकारी ली। इस पर एक छात्र के मोबाइल को सर्विलांस पर लेने के बाद छात्रों की लोकेशन लुधियाना की आई। पुलिस की एक टीम छात्रों की बरामदगी के लिए लुधियाना रवाना।
कांधला रोड स्थित मेपल्स एकेडमी के इंटरमीडिएट के छात्र गांव बिटावदा निवासी सागर और हर्ष का अपनी ही कक्षा के छात्र हिमांशु, सावन और रोबिन के साथ बुधवार को दोपहर करीब एक बजे कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने दोनों पक्षों के पांचों छात्रों को समझाकर मामला शांत कर लिया था। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने बताया कि घटना की जानकारी उनके अभिभावकों को भी दे दी गई थी।
एक पक्ष के छात्र हिमांशु सहरावत (17) पुत्र सतेंद्र गांव गढ़ीसखातपुर, सावन (17) पुत्र तेजपाल और रोबिन (17) पुत्र उदयपाल बुुधवार को घर नहीं पहुंचे। तीनों छात्रों के परिजनों ने उनके साथियों से संपर्क किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। हिमांशु के मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो घंटी जाने के बाद मोबाइल का स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद तीनों छात्रों के परिजन बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और परिजनों ने घटना के संबंध में विद्यालय के प्रबंध तंत्र और अध्यापकों से जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक छात्र के मोबाइल नंबर को सुबह 11 बजे सर्विलांस पर लिया गया तो उनकी लोकेशन लुधियाना की आई।
विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग और लापता छात्रों के अभिभावकों से वार्ता के बाद पुलिस की एक टीम लुधियाना रवाना हो गई। पुलिस ने छात्रों की लोकेशन की सूचना से लुधियाना के एसएसपी, जीआरपी को भी अवगत करा दिया है। परिजनों ने छात्रों की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि संभवतया स्कूल की प्रधानाचार्या द्वारा छात्रों के घरों पर दी गई सूचना से छात्र डर के कारण घर नहीं पहुंचे। पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी है।