फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three smugglers caught with drugs

नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्कर पकड़े

Sun, 23 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers caught with drugs
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने सिसौली में वाल्मीकि पुलिया पर चरस-गांजा बेच रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से चरस-गांजे के साथ ही इलेक्ट्रानिक कांटा और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

भौराकलां थाने में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए सीओ फुगाना ने बताया कि थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना के आधार पर कस्बा सिसौली स्थित वाल्मीकि पुलिया पर छापा मारा। एसओ ने टीम के साथ मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नवीन निवासी नगीना बिजनौर, अमित निवासी गांव जिवाना बड़ौत, सन्नी निवासी होली चौक सिसौली हैं। इनके कब्जे से 450 ग्राम चरस, 2.150 किलो गांजा, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, 5,620 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार आरोपी की पहचान बड़ौत निवासी राम अवतार के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी नशीले पदार्थों की बिक्री करते थे, जो काफी समय से इस धंधे में सक्रिय थे। रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed