फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three quintals of firecrackers and explosive material recovered

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - तीन क्विंटल पटाखे और विस्फाेटक पदार्थ बरामद

Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three quintals of firecrackers and explosive material recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने रविवार रात कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में सैनी बाजार में व्यापारी के मकान पर छापा मारकर मकान से तीन क्विंटल विस्फोटक पदार्थ व पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ व पटाखों का भंडारण करने के आरोप में व्यापारी को हिरासत में लिया।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा को रविवार देर रात के समय कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा सैनी बाजार में व्यापारी शिवम के मकान में भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक पदार्थ होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखें व विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। घटना की सूचना इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को दी। बताया कि यह मकान कस्बा निवासी शिवम अग्रवाल का है। मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ व पटाखों का भंडारण किया गया था। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ व पटाखों को अपने कब्जे में ले लिया। जिनका वजन करीब तीन क्विंटल बताया गया। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ व पटाखों को फायर स्टेशन के गोदाम में रखवा दिया।
विज्ञापन

विस्फोटक पदार्थ पर पानी डालकर उनकी संवेदनशीलता को कम किया गया। सभी विस्फोटक पदार्थों के नमूने लिए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शिवम अग्रवाल का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक गांव हुसैनपुर कलां सहित पुलिस ने कस्बे में छह गोदामों पर छापा मारकर करीब 178 कुंतल पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed