{"_id":"5f5e5e528ebc3e6df610d460","slug":"three-people-who-were-involved-in-the-purchase-of-bikes-were-caught-muzaffarnagar-news-mrt5011889120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फाइनेंस की बाइक खरीदने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फाइनेंस की बाइक खरीदने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बुढ़ाना पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी फाइनेंस के वाहन व विक्रेता युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाइकों की खरीद में गोरखधंधा करने वाले तीन दबोचे
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। देर रात के समय चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से स्कूटी व बाइक बरामद की। एक युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कराई गई बाइकों को आधी कीमत पर खरीद लेते हैं और उनकी नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं।
शनिवार देर रात पुलिस मेरठ-करनाल हाइवे की बायवाला पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बागपत जनपद के गांव भड़ल की ओर से आ रहे चार वाहन चालकों को रोक लिया। पीछे से बाइक सवार युवक बुलेट मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तीन युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक स्कूटी, एक स्कूटर व यामाहा बाइक बरामद की, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अमित पुत्र रामफल, विकास पुत्र गोधूराम व मिंटू पुत्र भंवर सिंह बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर के रहने वाले हैं। मौके से भागने वाला मदन पुत्र गोधूराम भी आदमपुर का ही रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि मदन इस गैंग का लीड़र है। यह गैंग दिल्ली से अपने साथी राजीव के माध्यम से फर्जी दस्तावेज के आधार पर फाइनेंस कराए गए दुपहिया वाहनों को आधी कीमत पर खरीद लेते हैं, जिनकी नंबर प्लेट बदलकर क्षेत्र में बेचने का कार्य करते है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों युवकों का चालान कर दिया।