{"_id":"5db451648ebc3e0142329016","slug":"three-people-injured-including-a-woman-in-a-car-accident-khatauli-news-mrt4505536127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
हादसे मेें कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल
खतौली। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास कैंटर की टक्कर लगने से कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह रुड़की निवासी दीपक पुत्र संजीव अपने भाई अमित व भाभी दीपा को लेकर कार में दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
हादसे में बाइक सवार घायल
खतौली। जानसठ रोड पर बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार मीरापुर निवासी इरशाद पुत्र शमीम घायल हो गया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।