फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three other families were also implicated and cheated.

Muzaffarnagar News: तीन अन्य परिवारों को भी फंसाकर की थी धोखाधड़ी

Sun, 31 May 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three other families were also implicated and cheated.
छपार। जेवर व नगदी लूटने के लिए शादी करने वाली धोखेबाज सोनाक्षी व उसके गिरोह के अन्य मामले भी सामने आने लगे है। सहारनपुर के देवबंद के दो व एक तितावी के परिवार ने छपार थाना पुलिस से मिलकर अपने साथ ही ठगी होने की जानकारी दी है। छपार पुलिस ने संबंधित थानों की पुलिस इस गिरोह के बारे में जानकारी दी हैै।
विज्ञापन

छपार पुलिस ने कुछ दिन पूर्व बिजनौर जनपद के नजीबाबाद निवासी सोनाक्षी, उसकी मौसी व बुआ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों को चालान कर दिया था। आरोपी युवती ने अपनी गिरफ्तार बुआ व उसके परिचित छपार थाने के गांव घुमावटी निवासी रविंद्र की मदद से छपार के गांव रामपुर निवासी ऋषभ के साथ शादी की थी। तीन दिन बाद दुल्हन जेवर व नगदी लेकर भाग गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अन्य क्षेत्रों से भी इस गिरोह के पीड़ित परिवार छपार थाने पहुंचे है। उन्होंने अपने साथ भी ठगी होने की जानकारी दी। पुलिस ने संबंधित थानों की पुलिस को सूचना दे दी है। थाना पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ अभी कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed