फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three new corona infected found in the city

शहर में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three new corona infected found in the city
नगर के शिव चौक पर बाजार में उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग मोहल्लों में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि सात लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। संक्रमित मिले तीनों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 114 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में एक व्यक्ति ओम पैराडाइज कॉलोनी का निवासी है। उसकी जांच के लिए रैंडम सैंपल लिया गया था। इसके अलावा दो व्यक्ति लक्षण नजर आने पर स्वयं जिला अस्पताल आए थे। इनमें एक सरकुलर रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी तथा दूसरा गांधी कॉलोनी के पास स्थित आदर्श कालोनी का निवासी है। उन्होंने बताया कि सात कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए हैं। इन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय रोगी 66 हुए
जनपद में अब कोरोना के सक्रिय रोगी 66 हो गए हैं। अब तक कुल 253 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 186 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
शाहपुर। उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएमओ डॉ राजीव निगम व डॉ अरविंद पंवार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर बनाई गई कोरोना हेल्प डेस्क के साथ ओपीडी व दवाओं के अलावा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया । साथ ही चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनता को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ एनपी सिंह , डॉ राजकुमार , डॉ प्रकाशवीर आर्य , डॉ जमील अहमद , राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed