{"_id":"688523dfed27326ceb0681f9","slug":"three-more-arrested-for-trying-to-spoil-the-communal-atmosphere-a-maulana-on-police-radar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-150852-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास में तीन और गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर एक मौलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास में तीन और गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर एक मौलाना
Sun, 27 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ ककरौली। कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक माहौल खराब व दंगा भड़काने के उद्देश्य से पाकिस्तानी वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वीडियो वायरल करने में तीन नए ग्रुप सामने आए हैं। एसएसपी ने दावा किया कि वीडियो में जिस व्यक्ति की आवाज सुनाई दे रही है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के रडार पर मध्य प्रदेश का एक मौलाना आया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ककरौली पुलिस इस मामले में पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को ककरौली पुलिस ने तीन और आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी जावेद ने इस्लामिक नॉलेज ग्रुप बनाया था। उसने इस ग्रुप में पाकिस्तान का वीडियो वायरल किया था। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने दो अन्य ग्रुपों में यह वीडियो वायरल की थी। आरोपियों ने तीन ग्रुपों में वीडियो वायरल की।
विज्ञापन
अब से पहले दस ग्रुपों में वीडियो को वायरल किया गया था। शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं। वह मदरसे की शिक्षा प्राप्त हैं। तीनों आरोपियों को मीरापुर के सम्भलहेड़ा मार्ग पर स्थित परवेज के बंद पड़े कोल्हू से गिरफ्तार किया गया। उनके तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इस मामले में एसआईटी सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
एसएसपी ने बताया कि ऑडियो में जिस व्यक्ति की आवाज सुनाई दे रही है वह मध्य प्रदेश के एक मौलाना की बताई जा रही है। टीम गई हुई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।