फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three missing children found, search continues

Muzaffarnagar News: लापता तीन बच्चे बरामद, बच्ची की तलाश जारी

Tue, 20 Jun 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Three missing children found, search continues
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार होकर अंबाला चले गए थे चारों मासूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला सद्दीक नगर से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि तीन साल की एक बच्ची की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बरामद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे छत्तीसगढ़ ट्रेन में बैठकर अंबाला चले गए थे।
सद्दीकनगर निवासी शौकीन की तीन वर्षीय पुत्री जिकरा, आठ माह का पुत्र तैमूर, मोइन की आठ वर्षीय पुत्री इकरा और रहीसू का आठ साल का बेटा अरमान अचानक लापता हो गए थे। एक ही मोहल्ले के चार बच्चे लापता होने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने कई स्थानों पर तलाश किया, मगर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चे रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बैठ कर अंबाला चले गए थे। अंबाला स्टेशन पर जीआरपी ने बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया था। बच्चों ने पूछताछ में खतौली निवासी बताया, जिस पर उन्होंने मेरठ जा रहे एक यात्री को बच्चों को सुपुर्द कर खतौली स्टेशन पर पुलिस के पास पहुंचाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची और बच्चों को थाने ले आई। तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शौकीन की पुत्री जिकरा की तलाश के लिए परिजनों के साथ पुलिस को भेजा गया है। जिकरा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed