फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three miscreants on a bike looted a woman's cThree miscreants on a bike looted a woman's chainhain

Muzaffarnagar News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटी महिला की चेन

Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants on a bike looted a woman's cThree miscreants on a bike looted a woman's chainhain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैदल जा रही एक महिला की तीन तोला सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया। लोग घटना के बारे में समझ पाते इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए।



जाट कॉलोनी निवासी सौरभ गर्ग की पत्नी दीपाली गर्ग शनिवार देर शाम अपने घर से किसी काम से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के सामने से होते हुए पैदल महावीर चौक की तरफ जा रही थीं। सरकुलर रोड पर इसी बीच काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल पर रांग साइड से आए तीन बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी लगभग तीन तोला की सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। तीनों बदमाश घटना करने के बाद सुजडू चौराहे की तरफ फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। महिला ने भागते समय बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। सूचना देने पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तार के लिए पुलिस की दो टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed