{"_id":"613a56ce8ebc3e883a4c1abf","slug":"three-miscreants-caught-from-nasirpur-road-stolen-goods-recovered-muzaffarnagar-news-mrt5555164179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीरपुर मार्ग से तीन बदमाश दबोचे, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीरपुर मार्ग से तीन बदमाश दबोचे, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आये चोरी के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीरपुर मार्ग से तीन बदमाश दबोचे, चोरी का माल बरामद
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने नसीरपुर रोड से चेकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में नई मंडी क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शॉप समेत कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात के साथ ही हजारों की नकदी भी बरामद की गई है।
नई मंडी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान नसीरपुर पुलिया के पास संदिग्ध हालात में खड़े तीन युवकों को पूछताछ के लिए रोका। तीनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गांव पीनना व हाल निवासी सुभाषनगर राशिद, नसीरपुर रोड निवासी सुहेल व जोनी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में नई मंडी क्षेत्र स्थित ज्वेलरी शॉप के साथ ही कई मकानों व दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के तीन मोबाइल, चांदी के 18 जेवरात और सोने के सात जेवरात के साथ ही 28,400 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।