{"_id":"6692fbd92dca7eb5e00169d4","slug":"three-lakh-cases-disposed-in-lok-adalat-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-126076-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लोक अदालत में तीन लाख मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लोक अदालत में तीन लाख मामले निस्तारित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया गया। तीन लाख 20 हजार 556 प्रकरण निस्तारित किए गए। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि आपसी समन्वय से सुलझाए जाने वाले मामलों में हार जीत का सवाल ही नहीं रह जाता।
शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि वादकारी आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण करते हैं। आपसी सौहार्द बना रहता है और समय की बचत होती है। लोक अदालत का उद्देश्य सरल तरीके से न्याय दिलाना है।
नोडल अधिकारी अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि त्वरित न्याय प्राप्त करने का यह बड़ा माध्यम है। समाज के वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों को इससे बड़ा लाभ हुआ है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा ने बताया कि मोटर दुर्घटना के 35 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। विभिन्न बैंकों के 970 मामलों का निस्तारण कराते हुए 16 करोड़ 88 लाख पांच हजार रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। बार संघ सचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, बिजेंद्र सिंह, एडीजे गोपाल उपाध्याय, अशोक कुमार, सीताराम, कनिष्क कुमार सिंह, काशिफ शेख, दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।