फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three injured in a dispute over a minor issue in Morna

Muzaffarnagar News: मोरना में मामूली बात पर हुए विवाद में तीन घायल

Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three injured in a dispute over a minor issue in Morna
भोपा। मोरना में होटल व चक्की संचालक के बीच बच्चों को लेकर हुई मामूली बात पर मारपीट हो गई। तीन लोग मारपीट में घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोरना निवासी हुसैन की मोरना में जानसठ रोड पर आटा चक्की है। चक्की के बराबर में ही पड़ोसी युवक का होटल है। हुसैन आदि का आरोप है कि उनके दो-तीन बच्चे होटल के अंदर चले गए। होटल संचालक ने बच्चों को फर्श गंदा कर देने की बात कहते हुए गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। गाली की आवाज सुनकर हुसैन,बहरोज व हारुन तीनों भाई होटल पर पहुंचे और मामले की जानकारी करने लगे। आरोप है कि होटल संचालकों ने उन पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed