फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three including couple died in accidents

हादसों में दंपती सहित तीन की मौत

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three including couple died in accidents
सीएचसी पर मृतक पति-पत्नि का पंचनामा भर्ती पुलिस व मौजूद परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हादसों में दंपती सहित तीन की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना/भोपा (मुजफ्फरनगर)। जनपद में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी कृष्णपाल (35) बिजली फिटिंग व डीजे का काम करता था। शुक्रवार सुबह बजे पत्नी मीनाक्षी (30) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में बुढ़ाना आ रहा था। पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही वह कांधला मार्ग पर मेपल्स एकेडमी के निकट पहुंचा, सामने से आती तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गांव कुरालसी के प्रधान मामचंद का कहना है कि दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं। एक साथ मां-बाप का साया सिर से उठने पर अनाथ हो गए हैं। कृष्णपाल के पिता विजयपाल ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सईद (50) शुक्रवार दोपहर बाइक पर किसी काम से गांव नंगला बुजुर्ग जा रहा था। जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग पर नंगला बुजुर्ग के पास पहुंचा, सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ घायल हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हेलमेट होते तो बच सकती थी जान
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना और भोपा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दंपती औश्र अधेड़ ने यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। दरअसल, बुढ़ाना क्षेत्र में हादसे में मरने वाले दंपती के सिर बस की टक्कर लगने से सीधे सड़क से जा टकराए, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत की वजह रहीं। वहीं, भोपा में भी कार की टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ का सिर सड़क से टकराया और सिर में लगी गंभीर चोट ही उसकी मौत की वजह बनी। ऐसे में यदि तीनों ने हेलमेट लगाए होते, तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed