{"_id":"5e5ea5bc8ebc3eeb67411ab1","slug":"three-houses-stolen-in-village-peenna-muzaffarnagar-news-mrt4720152131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीनना में एक साथ तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीनना में एक साथ तीन घरों में चोरी
विज्ञापन
गांव पीनना में तीन घरों में चोरी
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में मंगलवार सुबह चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी कर ली। चोर तीनों घरों से हजारों की नकदी, सोने के जेवरात और एलईडी चोरी कर ले गए। तीनों घरों में सोए परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी देवेंद्र सोमवार रात परिजनों के साथ घर में नीचे के कमरों में सोए थे। ऊपरी मंजिल के जीने का दरवाजा बंद कर ताला लगाया हुआ था। मंगलवार तड़के कुछ चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर जीने के दरवाजेे का ताला तोड़कर ऊपर जा पहुंचे। वहां कमरे से चोरों ने तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो कुंडल और दस हजार की नकदी चोरी कर ली। वहां से बदमाश पड़ोसी विपिन के घर में भी दीवार फांदकर जा घुसे और कमरे में रखी अलमारी से दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, पाजेब और दो हजार की नकदी चुरा ली। इसके बाद चोर पास ही स्थित राजबीर के घर में घुसे और वहां से कमरे में लगी एलईडी चोरी कर फरार हो गए। तीनों ही घरों में चोरी के बावजूद वहां सोए परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लग पाई। मंगलवार सुबह सोकर उठने के बाद परिजनों ने घर में चोरी देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची और तीनों घरों का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली।