फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three dengue patients admitted in district hospital

Muzaffarnagar News: जिला चिकित्सालय में डेंगू के तीन मरीज भर्ती

Tue, 29 Aug 2023 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Three dengue patients admitted in district hospital
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 12 हो गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में आए दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे है। इस महीने अब तक दस मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। पिछले महीने दो मरीज डेंगू पॉजीटिव हुए थे। जिला चिकित्सालय में बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 12 हो गई है। जिला चिकित्सालय में डेंगू से तीन संदिग्ध मरीज भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है। रोजाना सरकारी अस्पताल में 300 से अधिक मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। चिकित्सकों को कहना है कि इस मौसम में हर साल बुखार की बीमारी घातक रूप लेती है। इन दिनों वायरल बुखार चल रहा है। इसी के साथ लोगों को नजला-जुकाम, सिर दर्द सहित अन्य दिक्कतें भी हो रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि उनकी टीम लगातार क्षेत्रों में सर्वे कर रही है। लोगों को घरों में पानी इकट्ठा ना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर केवल घर में पनपता है। जिस जगह पानी में लार्वा होगा, वहीं पर मच्छर पनपेगा। इसलिए टीम लार्वा को तलाशकर उसे नष्ट करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed