{"_id":"60b52d7d8ebc3eaca16e0e71","slug":"three-dead-including-woman-51-infected-muzaffarnagar-news-mrt540724584","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन की मौत, 51 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत तीन की मौत, 51 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सहित तीन की मौत, 51 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अभी तक 253 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 51 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 175 मरीज ठीक हुए। इसके बावजूद जिले में अभी भी 1041 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इनमें 27 साल की महिला का लछेडा की रहने वाली थी। इसके अलावा रामपुरी निवासी 75 साल के व्यक्ति और बसंत विहार निवासी 93 वर्षीय वृद्ध शामिल है। तीनों को पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीनों की मृत्यु हो गई। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट और एंटिजन टेस्ट में 51 नए संक्रमित मिले हैं। 35 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्र में 13 मरीज मिले हैं। खतौली में सबसे ज्यादा 19 मरीज मिले। बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र में कोई मरीज नहीं मिला। बघरा ब्लाक में एक, चरथावल में एक, जानसठ में एक, मोरना में एक, सदर क्षेत्र में पांच, पुरकाजी में तीन, शाहपुर में सात मरीज मिले है। सभी मरीजों का होम आईसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो रही है। अभी तक 30084 मरीज मिल चुके है, जिनमें से 28790 मरीज ठीक हो चुके है। सोमवार को भी 175 मरीज स्वस्थ्य हुए है। जनपद में अब 1041 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिनमें से 77 अस्पताल में भर्ती है, बाकी सभी होम आईसोलेशन में है।