फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three criminals caught, two injured in encounter

Muzaffarnagar News: 160 सड़कों के निर्माण से होगा शहर का कायाकल्प

Sat, 08 Jun 2024 04:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Three criminals caught, two injured in encounter
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता हटते ही अब शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। इसी माह 17 करोड़ रुपये की लागत से एक साथ 160 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। नगर पालिका बोर्ड पहले ही इन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर चुका है। आचार संहिता लागू होने के बाद टेंडर प्रक्रिया अधर में लटक गई थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में बोर्ड फंड राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत सबसे अधिक 102 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभासदों के प्रस्ताव पर प्रत्येक वार्ड में सड़क का निर्माण हो रहा है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर में 23 सड़क बनाई जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। इन सड़कों के निर्माण पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका की अवस्थापना विकास निधि से 17 सड़कें बनेंगी। इनकी ई निविदा निकल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया अंतिम स्थिति में है। इन सड़कों के निर्माण पर एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में 18 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनकी तकनीकी बिड एवं वित्तीय बिड खोली जानी है। प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। इन सड़कों के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।

एई निर्माण अखंड प्रताप ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही शहर में ये निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed