फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three children from a family died after falling into a pit in Muzaffarnagar

UP: फाइलों में बंद रहा कानून, मौत के कुएं में समा गए तीन मासूम, परिजनों की आंखों से नहीं थम रहे आंसू

Tue, 27 Jun 2023 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Jun 2023 01:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सोमवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। यहां ईंट भट्टे पर पथेर के गड्ढे में गिरकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से थे। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Three children from a family died after falling into a pit in Muzaffarnagar
मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकों को सुरक्षा देने के दावे करने वाला कानून फाइलों में बंद रह गया और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तीन हंसते-खेलते मासूम मौत के कुएं में समा गए। ईंट भट्ठे की पथेर में खोदे गए गड्ढे की गहराई पर अब सवाल उठ रहा है। एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार का कहना है कि जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


रसूलपुर दभेड़ी गांव के हुसैन और उसका भाई आरिफ गांव में मजदूरी करते हैं। ईंट भट्ठे के पथेर में बने गड्ढे में डूबने से हुसैन के बेटे फैसल व असद और आरिफ के बेटे अहसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि भट्ठा मालिक ने पथेर की जमीन में गहरी खुदाई की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन

मानक के विरुद्ध गड्ढा खुदवाया गया है। जबकि भट्ठा मालिक को यह गड्ढा भरवा देना चाहिए था। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। हादसे के बाद रसूलपुर दभेड़ी गांव गम में डूबा हुआ है। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

गड्ढे में खींच ले गई मौत
गांव के पांच बच्चे बारिश के पानी में नहाने के लिए पथेर में चले गए। गहरे गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई। फैसल, असद व अहसान का बारिश के पानी में नहाना मौत का कारण बना।

10 से 12 फीट गहरे हैं गड्ढे
ईंट-भट्ठे के पथेर में भट्ठा मालिक द्वारा गहरे-गहरे गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली गई है। कई गड्ढे 10-12 फीट से भी गहरे हैं। जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। इन गड्ढों का पता नहीं चलता।

ऐसे हुआ हादसा
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी हुसैन का बेटा फैसल (6), असद (8) और फैजान (10) अपने चाचा आरिफ के बेटे अहसान (8) और अरमान (6) के साथ सोमवार दोपहर करीब एक बजे खेलते-खेलते गांव के बाहर जंगल में प्रवीण कुमार के भट्टे पर पथेर के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाने लगे। फैसल, असद और अहसान पानी में खेलते-खेलते गहरे पानी में गिर गए। जबकि फैजान और अरमान बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद फैजान और अरमान रोते हुए घर पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गड्ढे में कूदकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में तीनों को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। वहीं हादसे के बाद से परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed