फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested, including two women, on charges of cow slaughter

गोकशी के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including two women, on charges of cow slaughter
गोकशी के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू के मोहल्ला खालसा पट्टी निवासी के घर गोकशी की बड़ी वारदात पकड़ी गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सरताज, उसकी पत्नी शाइस्ता के साथ ही एक अन्य महिला नफीसा शामिल है। पांच अन्य आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके से डेढ़ क्विंटल गोमांस के साथ ही संदिग्ध कार, पशु अवशेष, उपकरण और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।

वहलना चौकी पुलिस ने सोमवार तड़के सूचना के आधार पर गांव सुजड़ू में खालसा पट्टी निवासी सरताज के घर पर दबिश दी। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर महिलाओं समेत कई लोग गोकशी करते मिले, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आला अफसरों को घटना की जानकारी दी। इस पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सरताज, उसकी पत्नी शाइस्ता के साथ ही एक अन्य महिला नफीसा शामिल हैं। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान खालसा पट्टी के ही महताब, इरशाद, शादाब, नदीम और मुन्ना के रूप में हुई। मौके से डेढ़ क्विंटल मांस के साथ ही पशु अवशेष, कटान के उपकरण, तमंचा-कारतूस और एक संदिग्ध कार बरामद की गई है। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने बरामद मांस के गोवंशीय होने की पुष्टि की, जिस पर मांस को जमीन में दबवाकर नष्ट करा दिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed