फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested including candidate's son

प्रत्याशी का बेटा सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including candidate's son
प्रत्याशी का बेटा सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। गंगनहर पटरी मार्ग पर जाम लगाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही अपनी मां के लिए धमकाकर वोट मांग रहे युवक व उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी जेल में बंद सीकरी के पूर्व प्रधान जमशेद का बेटा है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के पूर्व प्रधान व जेल में बंद कुख्यात जमशेद की पत्नी रुकसाना जिला पंचायत प्रत्याशी हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार शाम रुकसाना का बेटा सारिक अपने तीन अन्य साथियों अजमल, हसीन अनवर व बुंदू के साथ गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंचा और अपनी चार गाड़ियों को सड़क के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद सारिक ग्रामीणों को डरा-धमकाते हुए अपनी मां रुकसाना के पक्ष में वोट देने के लिए कहने लगा। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर भोपा दीपक चतुर्वेदी को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर भोपा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके चारों वाहन, बोलेरो, मारुति इको व दो आल्टो को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया। सोमवार को ही चारों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था, लेकिन बुधवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर दी गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जाम लगाकर ग्रामीणों को डरा-धमकाते हुए वोट मांगने के इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ बुधवार को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed