{"_id":"66945c26e92f9ec5aa0c3f76","slug":"three-arrested-for-withdrawing-money-by-changing-atm-card-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-126092-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले तीन पकड़े
विज्ञापन
खतौली । एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से पैसे निकालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे कार, 59 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
रविवार को पुलिस गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलवे पुल के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक बलेनो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक कर चेकिंग की तो कार पर फर्जी नंबर प्लेट मिली। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस थाने लेकर आ गई।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे। पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपने नाम रवि कुमार निवासी खरखुरा मेन सड़क, थाना ढेहला जनपद गया बिहार हाल निवासी गौर सिटी टू फ्रेसटीन एवेन्यु गौतमबुद्ध नगर, पिंटू निवासी होली चौक के पास नेबू सराय दक्षिणी दिल्ली, राजेश कुमार सिंह निवासी खानपुर कृष्णा पार्क थाना तिगरी नई दिल्ली बताए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। पुलिस उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
शौक पूरे करने के लिए करते थे अपराध
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया रवि कुमार एमटेक है जबकि राजेश कुमार सिंह ने एमएससी की डिग्री हासिल की है। अपना शौक पूरा करने के लिए वे अपराध करते थे।
अपराध करने का ये था तरीका
युवकों का अपराध करने का तरीका बिल्कुल अलग था। ये लोग एटीएम से पैसा निकालने वाले शिकार की तलाश में रहते थे। यह पहले से एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाले स्थान पर कोई केमिकल लगा देते थे, जिससे एटीएम मशीन में कार्ड लगाने पर वह चिपक जाता था। इस दौरान दूसरा युवक पीड़ित के पीछे खड़ा होकर पिन कोड देखता था। कार्ड के फंसने के बाद पीड़ित के इधर-उधर होने पर मिनटों में उसका कार्ड बदल कर एटीएम से पैसा निकाल कर फरार हो जाते थे।