फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested for stealing food grains from homes

घरों से खाद्यान्न चोरी करते तीन चोर दबोचे

Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing food grains from homes
घरों से खाद्यान्न चोरी करते तीन लोग दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव खोजा नंगला में भीख मांगने के बहाने घरों में घुसकर खाद्यान्न चोरी करने वाले तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खोजा नंगला में शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों पर काम करने चले गए थे। इसी दौरान तीन लोग गांव में पहुंचे और घर-घर जाकर भीख मांगने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने कई घरों से आंगन में रखा गेहूं - चावल व सरसों चोरी कर लिया। जब आरोपी खाद्यान्न के बोरे लेकर जाने लगे, ग्रामीणों ने शक होने पर उन्हें रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा खाद्यान्न को कई ग्रामीणों के घरों से चोरी कर लाए जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों आरोपी शामली जनपद के कस्बा थानाभवन निवासी हैं, जिनके चार साथी इस दौरान फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि वे अधिकतर एक वर्ग के गांवों में घटनाओं को उस समय अंजाम देते हैं, जब गांव के लोग नमाज पढ़ने गए होते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed