{"_id":"686e59936602086eb60bc88a","slug":"three-and-a-half-lakh-children-were-given-vitamin-a-supplements-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-149661-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: साढ़े तीन लाख बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: साढ़े तीन लाख बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा आत्रे ने संयुक्त रूप से किया। जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद के नौ माह से पांच वर्ष तक के करीब साढ़े से तीन लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण मुक्त करने, उनमें रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। बताया कि विटामिन-ए आंखों की बीमारियों जैसे रतौंधी, अंधता से बचाव के साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक है। खुराक देने से बच्चों में दस्त, निमोनिया बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। इसकी खुराक बच्चों को हर छह माह के बाद दी जाती है।
बताया कि जनपद में 3.45 लाख बच्चों को दवा दी जाएगी। एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ डीएमसी तरन्नुम, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, वीसीसीएम इमरान आदि शामिल रहे।