फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three accused in the encounter were caught, one absconding

मुठभेड़ में तीन गोकशी के आरोपी दबोचे, एक फरार

Fri, 15 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three accused in the encounter were caught, one absconding
मुजफ्फरनगर/मीरापुर/सिखेड़ा। गोकशी की लगातार बढ़ती वारदातों के मद्देनजर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जनपद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के 15 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

मीरापुर थाना पुलिस बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे कुतुबपुर झाल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि इस दौरान बाइक पर आते दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर बाइक छोड़ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल युवक की पहचान शाहिद पुत्र जहीरूदीन निवासी गांव संभलहेड़ा और फरार आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई। मौके से बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। घायल शाहिद पर थाना मीरापुर में ही गोकशी, लूट व गैंगस्टर के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। सीओ जानसठ शकील अहमद ने भी मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचकर पुलिस से घटना की जानकारी ली। उधर, सिखेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के सूचना के आधार पर गांव बिहारी के जंगल में दबिश दी। एसओ अजय कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक गोकशी की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अरशद व भूरा निवासी ग्राम बिहारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed