{"_id":"609d6a188ebc3e29935614c7","slug":"three-accused-arrested-cash-looted-and-mobile-recovered-muzaffarnagar-news-mrt5382190136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई नगदी और मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई नगदी और मोबाइल बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गंगनहर पटरी पर दो युवतियों से हुई लूट की घटना में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नगदी, दो मोबाइल और लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचे बरामद की है।
गांव नंगला दुहेली निवासी शिवानी और गांव सिमर्थी निवासी शिखा पुरकाजी एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करती हैं। 23 अप्रैल को दोनों गांव तुगलकपुर से कंपनी का पैसा इकट्ठा कर स्कूटी से पुरकाजी आ रही थी। रास्ते में बदमाशों ने शिखा से 28 हजार रुपये, दो मोबाइल लूट लिए थे। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि बुधवार रात गंगनहर पटरी पर बाइक से आ रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। जिनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल और 7020 रुपये बरामद हुए। तीनों से थाने लाकर सख्ती पूछताछ की गई तो उन्होंने युवतियों से लूट करने की बात कबूल की। सीओ सदर ने बताया कि हिरासत में लिए गए सोनू निवासी गांव कमहेड़ा व विशाल और मुकर्रम निवासी गांव नंगला दुहेली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।