Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threatening recovery ARO suspended

धमकी देकर वसूली करने वाला एआरओ निलंबित

Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Threatening recovery ARO suspended
मुजफ्फरनगर : विकास सिंह।---निलं​​बत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ऑडियो वायरल प्रकरण में प्रदेश के आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग मार्कंडेय ने एआरओ विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान वह अलीगढ़ के डीएसओ ऑफिस से अटैच रहेंगे।
विज्ञापन

जानसठ एवं खतौली तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह को ऑडियो वायरल होने के बाद शासन ने कार्यवाही की है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के साथ विकास सिंह पर जानसठ के पूर्ति निरीक्षक का भी चार्ज था। जिले में राशन विक्रेताओं में वसूली की बात नई नहीं है। डीलरों ने आरोप लगाया था कि विकास सिंह की मासिक वसूली का पैसा समय पर नहीं देने पर राशन विक्रेताओं को 3/7 में कार्रवाई की धमकी देता था। मोरना में राशन विक्रेताओं के साथ की गई बैठक में सीधे वसूली की बात करने की ऑडियो वायरल होने के बाद शासन ने इसकी जांच सहारनपुर के उपायुक्त खाद्य एवं रसद जयनारायण को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के बाद ही शासन स्तर से कार्रवाई की गई। प्रदेश के आयुक्त खाद्य एवं रसद मार्कंडेय ने विकास सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एआरओ को निलंबन पत्र दे दिया है: डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने एआरओ को सस्पेंड कर दिया है। एआरओ विकास सिंह को निलंबन पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed